abslm 7/5/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,आगामी नगरपालिका चुनावों के दृष्टिगत भाजपा द्वारा सफीदों नगर में बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। नगर विस्तार राजेंद्र खरींडवा स्वयं सभी बूथों पर जाकर मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा के साथ बूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करके उनका सत्यापन कर रहे हैं। नगर विस्तार राजेंद्र खरींडवा व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि सफीदों मंडल में भाजपा संगठन का काम मजबूती से चल रहा है। भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख तैयार हैं।
पालिका चुनावों के लिए पार्टी व कार्यकत्र्ता पूरी तरह से तैयार हैं। सफीदों मंडल में त्रिदेव सम्मेलन पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार की मौजूदगी में हो चुका है। बूथ समिति की एक बैठक प्रदेश के महामंत्री पूर्व विधायक पवन सैनी भी ले चुके हैं तथा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू भी भाजपा के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर चुके हैं। भाजपा ने सभी बूथों पर मजबूत त्रिदेव की रचना कर रखी है जिसमें बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बूथ बीएलए-2 शामिल हैं। इसके बाद बूथ समितियों की रचना की गई और अब पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं। भाजपा की बूथ संरचना इतनी मजबूत है कि वह पार्टी जिसे टिकट देकर भेजेगी उसे जितवाने में कारगर साबित होगी। इस मौके पर हरीश शर्मा, बलवंत पांचाल, अखिल गुप्ता, कमलदीप अत्री, रवि थनई, पवन जांगड़ा, रमेश शर्मा, सतबीर लड़वाल, ललित मित्तल, विनोद प्रजापत, रामनिवास सेठू, सुभाष थरेजा, विकास सैनी, सरोज भाटिया, कविता शर्मा, रामरति वर्मा, सरोज सैनी, मंजू गौतम, राजकुमारी सैन, मालक सिंह, अंकित सहल, अजय माहला, विशाल मदान व कुनाल मंगला मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2.: नगर विस्तार राजेंद्र खरींडवा का स्वागत करते हुए कार्यकत्र्ता।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है