abslm 8/5/2022 विक्रम सिंह चौहान
आज रविवार दिनाक 08/05/2022 को रावणा राजपूत युवा मंडल मकराणा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें युवा मंडल की वर्तमान कार्यकारणी को भंग किया गया व आगामी तारीख तक सर्वसम्मति से चुनाव स्थगित किये गए,जिसमें मंडल नई कार्यकरणी गठन से पूर्व आगामी दिनों में रावणा राजपूत समाज द्वारा 24 जून 2022 को आनंदपाल सिंह चौहान सांवराद की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर हेतु सर्वसम्मति से अजय सिंह पंवार गुणावती को रक्तदान शिविर संयोजक व दीपक सिंह दहिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया जिसमें पँवार ने बताया कि पूर्व की भांति ही रक्तदान शिविर में गाँव गाँव जाकर पुरी तहसील में जनसम्पर्क किया जाएगा
जिसमे 20 सदस्यी टीम तैयार की जाएगा व लोगो को जागरूक करेगी जिससे यह पुनीत कार्य का आयोजन सफल हो सके ।
मण्डल मीटिंग में युवा जोश को आगे लाके समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विचार विर्मश किया गया ,व अन्य सामाजिक मुद्दों पर विचार रखे गए ,इस दौरान मीटिंग में भवर सिंह,केशर सिंह,जय सिंह, अजयपाल सिंह,नरपत सिंह,गजेंद्र सिंह,ललित सिंह,दीपक सिंह,अजय सिंह दिलढाणी,हिम्मत सिंह,पवन सिंह, मनोहर सिंह,लक्ष्मण सिंह ,शेतान सिंह,अजय सिंह पँवार,श्रवण सिंह, जितेंद्रसिंह,तेजपाल सिंह,राजेन्द्र सिंह,पुखराज सिंह जी इत्यादि समाज बन्धु मौजूद रहे ।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है