ABSLM 14/06/2020 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने 4 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जींद रोड पर गश्त के दौरान नगर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर उस गाड़ी को चेक किया तो उसमें से 2 पेटी अंग्रेजी व 2 पेटी देसी कुल 4 पेटी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान शेर सिंह निवासी सफीदों बताई। गाड़ी चालक इस शराब से संबंधित कोई परमिट व कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है