AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों नई अनाज मंडी में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हुई पायलट रिहर्सल

ABSLM 20/6/2022 एस• के• मित्तल 

 

सफीदों, 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर की नई अनाज मंडी में सोमवार को योगा पायलट रिहर्सल आयोजन  किया गया। इस रिहर्सल में पंतजलि योग समिति के मार्गदर्शन में योगा शिक्षक सुदेश रानी, रामसिंह व मनीष ने योगाभ्यास करवाया। कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी दलबीर सिंह मलिक ने बताया कि 21 जून को नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान मान शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं अन्य आम नागरिकों ने भाग लिया।

21 जून को मुख्य कार्यक्रम प्रात: साढ़े 6 से 8 बजे तक रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करें। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन वैदिक पद्धति है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। योग करने से हर आदमी निरोग रहता है और मनुष्य मानसिक तनाव से मुक्त रहता है। बहुत सारी बीमारियों का इलाज योग करने से हो जाता है। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ के योगा शिक्षक सुदेश रानी, रामसिंह व मनीष एंव विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन 3.: रिहर्सल में भाग लेते हुए लोग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है