निकाय चुनाव को मनाएं उत्सव की तरह : उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार कहा : भारतीय संविधान ने दी प्रत्येक नागरिक को वोट की सबसे बडी ताकत

 abslm  17/06/2022 एस• के• मित्तल 

जींद, उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने कहा कि आगामी 19 जून हो होने वाले निकाय चुनाव को हमें उत्सव की तरह मनाना चाहिए। भारतीय संविधान ने प्रत्येक पात्र नागरिक को वोट की सबसे बडी ताकत प्रदान की है। हमे इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अपनी वोट का इस्तेमाल करने से लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। ज्यादा वोटिंग करने से सही प्रतिनिधि चुनकर आएंगे । उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कोई भी वोटर बिना वोट डाले न रहे। पात्र नागरिक अपने जरूरी काम धंधे निपटाकर धर्म, जाति, क्षेत्र, मजहब से उंचा उठकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने-अपने वोट का प्रयोग कर मतदान प्रतिशतता को बढाने में सहयोग कर सकता है।


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है