AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

abslm 4/06/2022  एस• के• मित्तल

सफीदों,     उपमंडल के गांव ऐंचरा खुर्द स्थित एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में पुलिस ने मृत्तका के भाई के ब्यान पर ससुरालजनों पर मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव ऐंचरा खुर्द निवासी सतीश कुमार ने कहा कि मेरी बहन अनु देवी की शादी आशीष निवासी बेरी जिला झज्जर के साथ करीब 6 महीने पहले हुई थी। मेरा बहनोई आशीष आर्मी में करीब 3-4 वर्ष से लगा हुआ है। आशीष अब करीब 1 महीना से छुट्टी बिताकर गया था। आशीष के ड्यूटी पर जाने के बाद मेरी बहन की सास मीना देवी व ससुर मेरी बहन अनु देवी को दहेज के लिए तंग करते थे तथा अनेक बातों को लेकर ताने देते थे। दहेज प्रताडऩा से तंग आकर मेरी बहन अपने मायके ऐंचरा खुई आई हुई थी। अनु ने हमारे घर के कमरा में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ब्यान के आधार पर पुलिस ने मीना देवी व राकेश को नामजद करते हुए भादस की धारा 304बी व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है