AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गोदाम से बारदाना चोरी, मामला दर्ज

 abslm 11/6/2022 एस• के• मित्तल        

सफीदों, नगर के रत्ताखेड़ा मोड स्थित एक गोदाम से चोर खाली बारदाने के 80 बंडलों पर हाथ साफ कर गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 11 निवासी रामचरण ने कहा कि उसका जीन्द रोड स्थित गांव रत्ताखेडा मोड पर खाली बारदाने का गोदाम है, जिसमें खाली बोरियों के बण्डल रखे रहते है।



 अज्ञात लोगों ने रात को गोदाम का ताला तोड़कर करीब 80-90 बण्डल बारदाने के चोरी कर लिए। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है