ABSLM 29/6/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर की नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल व मध्यप्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि नगरपालिका चेयरपर्सन के प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने शिरकत की तथा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच में एमपी ने 48-34 अंकों के आंकड़े में राजस्थान को हराया। दूसरे मैच में हिमाचल ने 66-19 के आंकड़े में हरियाणा टीम को हराया।
साथ ही तीसरे मैच मेें दिल्ली टीम ने 53-44 के आंकड़े में 9
अंक से यूपी टीम को हराया। जस्ट कबड्डी सीईओ सोहन लाल ने बताया कि तीनों मैचों में मैन ऑफ दा मैच अजय एमपी, विशाल हिमाचल, हर्ष दिल्ली को चुना गया।
फोटो कैप्शन 5.: खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए मुख्यातिथि संजय बिट्टा व अन्य।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है