लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में दो नामजद,कर्मचारी से छीना मोबाइल, केस दर्ज

ABSLM 29/6/2022 एस• के • मित्तल  

    


सफीदों,     उपमंडल के एक गांव से लड़की को बहला-फूसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपों में दो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस ने लड़की के साथ उक्त दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि गांव का युवक साहिल व विजय निवासी राजौंद जिला कैथल 27 जून की मध्यरात्रि उसकी 18 वर्षीय लड़की को बहला-फूसाकर भगाकर ले गए है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार दो युवकों ने कर्मचारी से छीना मोबाइल, केस दर्ज

एस• के • मित्तल      
सफीदों,     बाईक पर सवार दो युवकों द्वारा पैदल चलते हुए कर्मचारी से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के वार्ड 6 निवासी निशांक ने कहा कि वह सफीदों की एक बड़ी कंपनी में काम करता है। 28 जून की सांय को वह अपनी ड्यूटी पूरी करके पैदल-पैदल अपने घर आ रहा था कि पुरानी चुंगी सफीदों के पास करीब साढ़े 8 बजे पहुंचा तो पीछे से दो युवक उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है