ABSLM फतेहपुर 03 जुलाई,2022
जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर, सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर श्री संतोष राय के दिशा निर्देशन में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए आज दिनांक 03.07.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत दिनांक 03.07.2022 का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलो द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री प्रथ्वी पाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री जुनैद मुजफ्फर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती नित्या पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है