ABSLM 9/7/2022 *खरगोन मध्यप्रदेश से सचिन गुप्ता की रिपोट*
खरगोन:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के ट्रेनिंग सेंन्टर में शनिवार को दस्तक अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंग चौहान ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान का आयोजन 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक किया जाना हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारीयों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपुरण दिया जाएगा। दस्तक अभियान का उद्वेश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारीयों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय त्वरित प्रबंधन करना है,जिससें बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. एवं जिंक प्रदाय की जाएगी। दस्तक अभियान में 10 प्रकार की घर-घर जाकर दस्तक दल द्वारा सेवाऐं दी जाएगी। इसका माईक्रोप्लान तैयार किया गया हैं। माईक्रोप्लान अनुसार 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को सेवाऐं प्रदान की जाएगी। जिले की समस्त ए.एन.एम को सेवाऐं देने के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बैठक में डॉ. चन्द्रजीत सांवले डीएचओ, समस्त परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, जिला शहरी नोडल अधिकारी, डीपीएम मनिष भदरावले ,समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल आफिसर,समस्त बी.पी.एम, बीईई, बीसीएम उपस्थ्ति रहे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है