AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

*कंटेनर प्लास्टिक बैग युक्त हुए, अब गंदगी बाहर नही आएगी*

ABSLM 9/7/2022 *खरगोन मध्यप्रदेश से सचिन गुप्ता की रिपोट*


खरगोन:- नगर पालिका खरगोन ने निर्धारित किया है कि शहर में जिन स्थानों पर कंटेनर उपयोग किये जाते है। उन सभी को प्लास्टिक बैग के साथ कवर किया जाए। नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया कि शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने ईद के पावन त्यौहार पर होने वाली गंदगी से मुक्ति के लिए प्लास्टिक बैग युक्त कंटेनर रखने के निर्देश दिए थे। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने कंटेनर के साथ-साथ सफाई पर अधिक ध्यान देने का आव्हान किया था।
शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार कंटेनरों में 100 माइक्रोन से ऊपर के प्लास्टिक बैग उपयोग में लाये जायेगे। ये बैग पूरे कन्टेनर को अंदर की ओर से कवर कर लेगा। जो भी को इसमे कचरा डालेगा वो सीधे इस प्लास्टिक बैग में एकत्रित होगा। जब सफाई कर्मी कंटेनर की सफाई करने आएंगे तो पूरी प्लास्टिक बैग को कवर करके उठा लेंगे। इससे सड़को पर या कंटेनर कर आस पास कोई गंदगी नही होगी। श्री चित्ते ने बताया कि ईद त्योहार के दिन शहर भर के 35 स्थानों पर इस तरह के कंटेनर रखें जाएंगे। 

*मोतीपुरा और आनंद नगर ईदगाह में कई साफ सफाई*

रविवार को ईद का त्यौहार हर्षाेल्लाश के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने शहर की दोनो ईदगाहों पर साफ सफाई की। यहाँ पर उग रही खरपतवार और झाड़ियों को भी साफ किया गया है। ईदगाह आबे वाले मार्ग को भी पूरी तरह साफ किया गया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है