खरगोन मध्यप्रदेश से सचिन गुप्ता की रिपोट
सेगांव:-शासन प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए करोड़ों अरबों रुपए खर्च करती है लेकिन निचले स्तर के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है खंडवा बड़ौदा हाईवे पर नगर सेगांव के माताजी मंदिर के नजदीक वर्षों पुरानी पुलिया होने के कारण आए दिन बारिश के दिनों में बारिश होने के कारण पुल पर पानी आ जाता था जिसके कारण खंडवा से बरोडा राज्यमार्ग पर कई घंटों तक मार्ग बाधित होता है
2017 में राज्यमार्ग को लेकर तीन नये पुल को लेकर हुई थी स्वीकृति
इसको देखते हुए शासन द्वारा वर्ष 2017 में 3 करोड़ 56 लाख 31 हजार की राशि से बोराड़ नदी पर पुल बनाने के लिए मंजूर हुई थी इसके साथ ही राज्यमार्ग के दो और पुलियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है किंतु बोरड नदी पर बन रहे इस पुलिया को 54 महीने गुजर जाने के बाद भी आज तक पुल का काम अधूरा पड़ा है जिसको लेकर जिम्मेदरों का ध्यान न होने से आम जनता परेशान हो रही है !
कई बार मीडिया के द्वारा इस जन हितेषी मुद्दे को समाचारो के माध्यम से उठाया गया था किंतु इसका असर किसी पर नही हुआ !वही इसी रास्ते से क्षेत्रीय नेताओ ओर प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना होता है
वर्ष की पहली बारिश भी अधूरे पुल के कारण बनी समस्या
सोमवार सवेरे 6:00 बजे से तेज बारिश की शुरुआत हुई करीब 8:00 बजे माताजी की पुलिया पर पानी आने से दोनों ओर से लगभग 4 घंटे तक ट्रैफिक जाम हो गया जिससे कई सवारी बसे वह प्राइवेट कार मैं बैठे लोक परेशान होते देखे गए जो घंटो गुजरने के बाद यातायात दुरस्त हो पाया !



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है