abslm 29/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, आर्य समाज सफीदों के प्रधान यादविंद्र बराड़ ने बताया कि समाज का मासिक वैदिक सत्संग आगामी 31 जुलाई रविवार को सुबह 8 से 12 बजे तक नगर के नहर पूल स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजनोपदेशिका बहन अंजली आर्या (उत्तरप्रदेश) तथा प्रवचनकर्ता स्वामी धर्मदेव महाराजा (गुरूकुल पिल्लूखेड़ा) शिरकत करके आर्य समाज की अलख जगाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह हवन होगा और प्रवचन के उपरांत ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा इस सत्संग में शिरकत करके धर्म लाभ कमाएं।
फोटो कैप्शन 3.: आर्य समाज सफीदों के प्रधान यादविंद्र बराड़।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है