abslm 19/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर के हेलो स्कूल के बच्चों ने 73वां वन महोत्सव मनाया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि स्कूल की प्राचार्या कविता शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर बच्चों को पौधे वितरित किए गए। बच्चों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया। अपने संबोधन में कविता शर्मा ने बच्चों को पौधों के महत्व और उनके रखरखाव के बारे में बताया गया। कविता शर्मा ने कहा कि पौधे पर्यावरण को संरक्षित करते हैं और प्राण वायु का संचार करते हैं। सभी को अपने जीवन के शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।
पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सबकी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधे इस जीवन का आधार स्तंभ है और हमें पौधारोपण करके इस आधार स्तंभ को मजबूती प्रदान करनी है।
फोटो कैप्शन 2.: बच्चों को पौधे वितरित करतीं हुई प्राचार्य कविता शर्मा।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है