AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

abslm 13/7/2022 



मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय फतेहाबाद के प्लेसमैंट सैल द्वारा कैम्पस प्लेसमैंट काआयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया। कैम्पस प्लेसमैंट में महाविद्यालय के बी.एड. द्वितीय वर्ष व डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष व महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिन विद्यार्थियों का विद्यालय संचालकों द्वारा चयन किया गया उन्हें विद्यालयों में डेमो कक्षाओं के लिए बुलाया गया है। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के समय व उर्जा की बचत होती है अन्यथा उन्हें प्रत्येक विद्यालय में जाकर जॉब के लिए आवेदन करना पड़ता।

प्लेसमैंट सैल इंचार्ज डा. कविता बतरा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी की कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था इस कारण से भी आज आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक रानी ने पायनियर स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती गीतिका मैहता, द ओलिव स्कूल की संचालिका पायल मैहता व स्प्रिगबैंल्स स्कूल की प्रिसिंपल निवेदिता मुंजाल व साहिल मुंजाल का महाविद्यालय में आकर इस चयन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया तथा सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल की कामना की।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है