AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा, हिमाचल, कोलकाता व बेंगलुरु टीमें सेमी फाइनल में पहुंची

 abslm 11/7/2022  एस• के• मित्तल   


 सफीदों,         नगर की नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग सीजन-11 में गत रात्रि 55 किलो वर्ग भार के खिलाडिय़ों में जमकर मुकाबले हुए। मैचों का दर्शकों ने भी खूब आनंद लिया। पहला मैच मध्यप्रदेश व राजस्थान टीम के बीच खेला गया। जिसमें एमपी की टीम ने 44-43 अंक के आंकड़े में एक अंक से राजस्थान टीम को हराया। दूसरे मैच में बेंगलुुरु टीम ने 41-22 के आंकड़े में तमिलनाडु टीम को हराया। तीसरे मैच में हरियाणा टीम ने 37-22 के आंकड़े में हिमाचल टीम को हराया। चौथे मैच में कोलकता टीम ने 48-24 के आंकड़े में मुंबई टीम को हराया। पांचवें मैच में यूपी टभ्ीम ने 42-34 के आंकड़े में दिल्ली टीम को हराया।
 छटे मैच में गुजरात टीम ने 48-43 के आंकड़े में हैदराबाद टीम को हराया। जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल तुषीर ने बताया कि रात्रि हुए मैच में हरियाणा, हिमाचल, कोलकता व बेंगलुरु टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है। रात्रि हुए मैचों में मैन ऑफ दा मैच निखिल एमपी, असविंद्र बेंगलुरु, अनुज यादव हरियाणा, राकेश यूपी, अंकित कोलकाता, टी रवि कुमार गुजरात को चुना गया।

 
फोटो कैप्शन 3.: प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाते हुए खिलाड़ी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है