abslm 13/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने दो के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। गश्त के दौरान पुलिस नगर की नई अनाज मण्डी गेट पर मौजूद थी कि मण्डी के सामने से गुजर रही मुख्य सड़क पर 2 नौजवान युवक ऊंची-ऊंची आवाज में आपस में गुथमगुथा होकर थप्पड़-मुक्के मारकर लड़ रहे थे। इस झगड़े के कारण आने-जाने वाले वाहनों को जहां दिक्कत हो रही थी वहीं इस क्षेत्र में शाति भंग हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रूप निवासी मुआना तथा रामबाबु निवासी गांव तलसाडा (राजस्थान) बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 160 के तहत मामला दर्ज कर

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है