AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव गांगोली पहुंचकर जताया शोक

abslm 6/7/2022 एस• के • मित्तल 

                                         

सफीदों, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बुधवार को उपमंडल सफीदों के गांव गांगोली में इस गांव के राजकुमार शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने उनके निवास पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुभाष गांगोली, आरटीए प्रतीक हुड्डा व एसडीएम सत्यवान मान विशेष रूप से मौजूद थे। परिवहन मंत्री ने स्व. राजकुमार शर्मा के निधन पर शोक जताकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि स्व. राजकुमार की मृत्यु से परिवार में पैदा हुए शून्य को भर पाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजकुमार शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ स्वभाव से मिलनसार थे। उनकी मृत्यु से उन्हें भी व्यक्तिगत आघात पहुंचा है। इस दौरान उन्होंने पिल्लूखेड़ा खण्ड के चौकीदारों की शिकायत भी सुनी और उनका जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

फोटो कैप्शन 4.: शोक प्रकट करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है