AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मोनिका आई प्रथम

ABSLM 21/7/2022 एस• के • मित्तल  

    

सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज की छात्रा मोनिका ने राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके परिवार, कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. तानाशा हुड्डा सहित सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। डा. जयविंद्र शास्त्री ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थी दिन-प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। गौरतलब है कि निबंध लेखन की प्रतियोगिता जिला स्तर पर जींद में और राज्य स्तर पर सोनीपत कॉलेज में इसका आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम 20 जुलाई को जारी किया गया है।

 जिसमें मोनिका ने सभी प्रतिस्पर्र्धियों को परास्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान मिलने उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 15 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि मोनिका मेडिकल संकाय में बीएसई की दुसरे वर्ष की छात्रा है। मोनिका की उपलब्धि पर घर व क्षेत्र में खुशी का वातावरण है।
 
फोटो कैप्शन 4.: राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आई छात्रा मोनिका।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है