ABSLM 9/7/2022एस• के• मित्तल
सफीदों,भारत विकास परिषद सफीदों शाखा अपना स्थापना दिवस रक्तदान शिविर लगाकर मनाएंगी। यह जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष एडवोकेट जसबीर मलिक ने बताया कि आगामी 10 जुलाई रविवार को भाविप सफीदों शाखा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर नगर के रामपुरा रोड़ पर स्थित भारत विकास परिषद भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को 90 से 180 दिन के अन्तराल पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से इंसान स्वस्थ रहता है।
फोटो कैप्शन 3.: सफीदों भाविप अध्यक्ष एडवोकेट जसबीर मलिक।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है