AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सफीदों मंडी शोक की लहर

ABSLM 12/7/2022 एस• के • मित्तल        



सफीदों,      सफीदों अनाज मंडी क्षेत्र की एक महिला का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जैसे ही महिला रजनी गुप्ता (38) की मौत का समाचार मिला तो मंडी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार सफीदों मंडी निवासी अमित गुप्ता का परिवार व एक रिश्तेदार के परिवार को साथ लेकर गाड़ी में एक धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अंबाला के नजदीक पहुंची तो उनकी गाड़ी एकदम से पलट गई। गाड़ी के पलटने के कारण साफ नहीं है तथा उसके कई कारण बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गाड़ी ने कई पलटे खाए और दूर खेतों में एक पेड़ से टकराकर रूकी।

 इस गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। घटना के होते ही वहां पर आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को उठाकर एक निजि अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर महिला रजनी गुप्ता (38) की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में रजनी गुप्ता का काफी खून बह चुका था। इस घटना का समाचार जैसे ही सफीदों में परिवार के पास पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया तथा परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सांय को महिला का शव सफीदों पहुंचा और नगर के जींद रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला अपने पीछ़े पति व दो बच्चों को छोड़कर गई है।
 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है