AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पौधारोपण करके भाजपाईयों ने मनाई डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी जयंती

abslm 6/7/2022 एस• के • मित्तल  

     

सफीदों,  सफीदों में भाजपाईयों ने पौधारोपण करके जनसंध के संस्थापक डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 131वीं जयंती मनाई। भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने नगर के अनेक स्थानों पर फलदान व औषधीय पौधे लगाए। वहीं कार्यकर्ताओं ने डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अपने संबोधन में मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भाटिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा रामरति वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस मुद्गिल ने कहा कि डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने सदैव भारत देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
 
फोटो कैप्शन 6.: पौधारोपण करते हुए भाजपाई। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है