AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लड़कियों को दिया गया अचार व मुरब्बे बनाने का प्रशिक्षण

ABSLM 18/7/2022 एस• के • मित्तल  

      

सफीदों,वूमने इरा फाऊंडेशन के संयोजन व हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में उपमंडल के गांव बसीनी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 25 लड़कियों ने भाग लिया। शिविर की अगुवाई विभाग के डा. बिनित यादव और अमित लोहान ने की। वहीं अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षता गीतांजली कंसल ने की। ट्रेनर पिंकी व बबिता ने लड़कियों को लम्बे समय तक खराब ना होने वाला आचार, मुरब्बा, चटनी व आम पन्ना बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों को विभाग की ओर से प्रंशसा पत्र पदान किए गए।

अपने संबोधन में डा. बिनित यादव और अमित लोहान ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के घरेलू धंधों के माध्यम से महिलाएं व लड़कियां अच्छा-खासा पैसा कमा सकती हैं। संस्था की अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने इस आयोजन के लिए हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद किया। शिविर के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, सरपंच अमित कुमार, हेमलता क्वात्रा व मोनिका शर्मा विशेष रूप से मौजूद थीं।
 
फोटो कैप्शन 2.: प्रशिक्षणार्थी लड़कियों के साथ विभाग व संस्था के पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है