AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अहिंसा यात्रा : लुनिया ने मध्य प्रदेश के विधायक और सांसदों को चिट्ठी लिख मांगा मिलने का समय

abslm 22/7/2022 शिव चौरसिया 

इंदौर : गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत देश भर के 4980 विधायकों और 788 सांसदों से समर्थन मांगने के लिए निकाले जाने वाले अहिंसा यात्रा के लिए यात्रा संयोजक गौ सेवक एवं पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने मध्यप्रदेश के 230 विधायकों और 29 सांसदों सहित 11 राजयसभा सांसदों को चिट्ठी लिख कर मिलने का समय माँगा है।

ज्ञातव्य रहे की अहिंसा यात्रा का शुभारम्भ 18 अगस्त 2022 को देश का सबसे स्वच्छ शहर सहित कई कीर्तिमान रचने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से किया जायेगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है