AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नौकरी बहाली को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरने का तीसरा दिन

 abslm 15/7/2022 एस• के • मित्तल    

जींद, स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरने को आज तीसरा दिन है। जींद जिले के नागरिक हॉस्पिटल जींद में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कर्मचारियों ने नौकरी बहाली की मांग को लेकर आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजवीर बेरवाल, जिला संयोजक बलबीर श्योराण की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी की गेट मीटिंग की।
जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक बलबीर श्योराण ने की। मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के राज्य कोऑर्डिनेटर राजवीर बेरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य तालमेल कमेटी और मिनिस्टर स्टाफ एसोसिएशन हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में है। इस मौके पर हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में मीटिंग में रमेश वर्मा सुपरवाइजर संघ प्रधान हरियाणा, शारदा रानी, किरण देवी LT, सुरेंद्र पेगा, संजय ढांडा, कुलदीप, गुरेंद्र सैनी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष सोनू बूरा ने बताया कि कर्मचारियों का धरना आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। इन कर्मचारियों की एक ही मुख्य मांग है वर्ष 2021 के दौरान जब जींद जिले में मेन पावर का टेंडर एमजे सोलंकी फर्म को अलॉट हुआ था तब इन कर्मचारियों को बगैर किसी नोटिस और बगैर किसी कार्यालय शिकायत के नौकरी से बाहर कर दिया था। तब से लेकर आज तक  कर्मचारी नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जींद जिले में 29 कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली के लिए कई बार अधिकारियों से मिल भी चुके हैं लेकिन इन कर्मचारियों को पिछले 1 वर्ष से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। अंत में कर्मचारी साथियों ने फैसला लिया कि जब तक कर्मचारियों का डाटा सिविल सर्जन जींद की तरफ से पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जाएगा अर्थात जब तक नौकरी बहाली की मांग पूरी नहीं होती तब भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही के कारण अनुभव के आधार पर अभी तक इन कर्मचारी साथियों का सिविल सर्जन के माध्यम से डाटा अपलोड नहीं हुआ है जिसमें मुख्य सचिव हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। आज भूख हड़ताल पर हटाए गए कर्मचारी साथियों में से रवि, पवन बेरवाल, सतीश, परमजीत,हामिद सरोहा, दीपक सफीदों, लाभ सिंह,सुमित मोर, नसीब लाठर, सुमित सिंहमार, विक्रम इत्यादि शामिल रहे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है