AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर साथियों के लिए एक विदाई पार्टी का आयोजन किया गया

abslm 20/7/2022 

स्थानीय मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय फतेहाबाद में बी.एड. व डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर साथियों के लिए एक विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभाराम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक मैहता व स्मस्त स्टॉफ सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जलवित करके किया। इस अवसर पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियरस् को टाइटल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।  विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार की गेमस का आयोजन किया और शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब बी.एड. द्वितीय वर्ष से कुसुम को व मिस्टर फेयरवेल बसंत को व डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष से सिमरन वर्मा को मिस फेयरवेल के ताज से नवाजा गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन काजल, पायल, किरण, प्रिंस, हरजीत व मोहित ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक मैहता ने सभी विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाईयां प्रदान करते हुए समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है