abslm 30/7/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी व अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता संस्था की महिला विंग अध्यक्षा ज्योति थनई ने की। इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के गायन, मेहंदी व अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ज्योति थनई ने कहा कि तीज त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति की विरासत है, जिसे सहेजकर रखना हम सब भारतीयों की नैतिक जिमेदारी बनती है। हमें अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़कर रखने के प्रयास निरंतर करते रहने चाहिए।
हमें समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि बच्चों में छिपे हुनर को बाहर लाया जा सके और उनको प्रोत्साहन मिल सके। इस मौके पर ज्योति थनई के अलावा अनुपम धनवारिया, सिंपी जैन, सीमा रोहिल्ला, दीपिका बजाज, रितिका जैन, प्रियंका, सोनिया, पुलकित, नैंसी व शिखा गर्ग मौजूद थीं।
फोटो कैप्शन 9.: प्रतियोगिता में मेंहदी दिखाती हुई महिलाएं व लड़कियां।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है