AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

चंद्रशेखर आजाद जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

ABSLM 23/7/2022 एस• के • मित्तल 

   


सफीदों, शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर आजाद युवा संगठन ने नगर के सिटी थाना मैदान में जोरदार पौधारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार, संस्था के अध्यक्ष रवि मलिक, अशोक कुमार, दीपक भिंडर, विरेंद्र कुमार व विजय विशेष रूप से मौजूद थे। संस्था के पदाधिकारियों ने थाना परिसर में फल, छायादार व औषधीय पौधे लगाकर चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों व संस्कारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। 



अपने संबोधन में रवि मलिक ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देशहित में अपना जीवन का बलिदान कर दिया। युवाओं को आजाद के जीवन व देशहित में उनके योगदान से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिगड़ते पर्यावरण को केवल पौधारोपण करके ही संभाला जा सकता है। पौधारोपण करके ही इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना की जा सकती है। हर इंसान को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
 
फोटो कैप्शन 2.: पौधारोपण करते हुए संस्था के पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है