AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों के बलिंद्र सैनी हत्याकांड का मामला


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से मिले परिजन
हत्याकांड में केवल एक नहीं बल्कि कई लोग है शामिल: कर्मबीर सैनी

abslm 6/7/2022 एस• के • मित्तल     
सफीदों,      सफीदों के बलिंद्र सैनी हत्याकांड के मामले में परिजन व समाज के लोग भाजपा के प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मवीर सैनी के नेतृत्व में बुधवार को डीएसपी आशीष कुमार से मिले और आरोपियों को तत्काल पकडऩे की मांग की। परिजनों ने डीएसपी आशिष कुमार ने कहा कि यह बात पूरी तरह से साफ है कि इस मामले में केवल एक ही नहीं बल्कि कई लोग शामिल है क्योंकि जो ऑडियो सामने आई है उसमें कई लोगों की पीछे से आवाजें साफ-साफ सुनाई दे रही है। इस हत्याकांड में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हे सजा दी जाए। डीएसपी से मिलने के उपरांत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में पूर्ण रुप से विश्वास है। पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलाया है कि कोई भी आरोपी कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकता। इस हत्याकांड में जितने भी लोग शामिल होंगे सभी के सभी पकड़े जाएंगे। पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड की जांच में दिन-रात एक करके लगीं हुईं हैं। कर्मवीर सैनी ने कहा कि इस हत्याकांड को केवल एक ने नहीं बल्कि एक षडयंत्र के तहत कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। इतना बड़ा कांड एक व्यक्ति कतई अंजाम नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि सफीदों के लोग इस जघन्य हत्याकांड का लेकर स्तब्ध हंै। इस हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए उतनी ही कम है। समाज और परिवार ने एक सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी नौजवान बलिंद्र को अपने बीच से खोया है जिसकी भरपाई कभी भी नहीं हो पाएगी। सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिए गए इस हत्याकांड का खुलासा होना अति आवश्यक है। फिलहाल उन्हें पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। अगर पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संपूर्ण समाज आगामी निर्णय लेंने को मजबूर होगा।
 
फोटो कैप्शन 1.: डीएसपी से मिलने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मबीर सैनी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है