AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

*फिल्म ‘प्रेम गीत-3’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए नेपाली सुपर स्टार प्रदीप खड़का और क्रिस्टीना गुरुंग*

ABSLM 31/8/2022


हाल ही में अभिनेता प्रदीप खड़का अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रेम गीत-3’ के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। प्रशांत गुप्ता द्वारा निर्मित और संतोष सेन द्वारा लिखित-निर्देशित यह एक इंडो-नेपाली फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

प्रमोशनल कार्यक्रम तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें हरियाली तीज मनाने लगभग दो हजार नेपाली मूल के लोग शामिल हुए। फिल्म में प्रदीप खड़का के साथ लीड रोल निभा रही अभिनेत्री क्रिस्टीना गुरुंग भी कार्यक्रम में भी उपस्थित थीं।
फिल्म के बारे में प्रदीप ने बताया, ‘भारत और नेपाल की संस्कृति समान है। इसलिए ‘प्रेम गीत-3’ देखने के दौरान दर्शकों को यह महसूस नहीं होगा कि वह कोई नेपाली फिल्म देख रहे हैं। यह फिल्म भी उन्हें बॉलीवुड फिल्म जैसा ही आनंद देगा। हमें पूरी उम्मीद है कि ‘प्रेम गीत-3’ को भारतीय दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलेगा।’


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है