abslm 27/8/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली से गत 28 जुलाई को व्हाट्सअप के माध्यम से पांच लाख रुपए की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चौथ मामले को लेकर जानकारी जुटाएगी। इसके अलावा यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि यह गिरोह कितने लोगों से फिरौती मांग चुका है। सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने 29 जुलाई को शहर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 28 जुलाई देर रात को किसी ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल की और कॉल करने वाले ने खुद को दुबई से विक्की गिल बताते हुए पांच लाख रुपए की चौथ मांगी। इसके बाद फिर व्हाटसअप कॉल तथा मैसेज आया।
जिसने गोल्डी बराड के नाम से पांच लाख रुपए देने को कहा। चौथ न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी तक दी गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने विधायक सुभाष गांगोली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चौथ मांगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही थी। पुलिस जांच में जिला मुजफ्फरपुर निवासी मनोज कुमार, जिला बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी बदरी आलम, गोपाल गंज बिहार निवासी अमित यादव, जिला बातिया निवासी आलम, खास आलम, जिला मोतिहारी निवासी अनवर का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि विधायक से फिरौती मांगने के छह आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर अदालत से दो दिन के रिमांड पर ले पूछताछ शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 5.: सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है