AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

माताएं ही बच्चों में सनातन संस्कार पैदा कर सकती हैं: रासबिहारी

ABSLM 10/8/2022 एस• के• मित्तल

       

सफीदों, विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के होली मौहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विहिप के केदिं्रय सहमंत्री रासबिहारी ने शिरकत की। इस मौके पर पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा विशेष रूप से मौजूद थीं। इस मौके पर सुंदरकाण्ड के सामुहिक पाठ का भी आयोजन किया गया। अपने संबोधन में रासबिहारी ने कहा कि माताएं ही बच्चों में सनातन संस्कार पैदा कर सकती हैं, क्योंकि माता ही इस संसार की निर्माता है। उन्होंने रामायण और महाभारत के अनेक उदाहरण देकर समझाया कि जब भगवान भी अपने माता-पिता, मातृभूमि और धर्म से प्रेम करते हैं तो हमे भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमे सबसे पहले सुबह उठकर हस्त दर्शन करना चाहिए, फिर पृथ्वी माता को प्रणाम करना चाहिए तथा फिर अपने घर में जितने भी सदस्य हमसे बड़े हैं सबको प्रणाम करना चाहिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं को इस विषय में रामायण की चौपाई प्रात:काल उठि के रघुनाथा, मातु, पिता, गुरु नावहिं माथा का उदाहरण दिया। इसी प्रकार उन्होंने महाभारत में कृष्ण-अर्जुन के संवाद का जिक्र करके बताया कि जब श्री कृष्ण ने विराट रूप दिखाया तो अर्जुन को सब समझ आ गया। उन्होंने कहा कि रावण का वध होने के जब लक्ष्मण ने कहा कि भैया सोने की लंका है तथा सारी सुख-सुविधाएं है तो अयोध्या जाकर क्या करेगे यहीं पर रहने लग जाते हैं। तब श्रीराम ने उत्तर दिया कि लक्ष्मण यद्यपि यह लंका होने को बनी है फिर भी इसमे मेरी कोई रुचि नहीं है क्योंकि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है। इस मौके पर पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा के अलावा दर्शना गौतम, किरण शर्मा, मनीषा शर्मा, अश्विनी शर्मा, मैना सैनी, संतोष गौड, शिवानी शर्मा, राज रानी, ओमप्रकाश वशिष्ठ, होशियार सिंह, अनीता शर्मा, बबीता, सतीश बलाना, ओंकार शर्मा, नीलम गौतम, कृष्णा सैनी, पूनम गर्ग, सुषमा गर्ग, प्रमोद गौतम, प्रमोद अग्रवाल, बाला गर्ग, सरला सहगल, उर्मिला वर्मा, निर्मला गोयल, बेबी गोमल, सरोज शर्मा, बीरमती धीमान महेंद्रो धीमान, दर्शना धीमान, अंशु गोयल, कोमल गर्ग, सोनू घनघस, कविता शर्मा, सोना अग्रवाल, कुसुम गौतम, ऊषा शर्मा, पंडित दीनबंधू मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 4.: श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विहिप के केदिं्रय सहमंत्री रासबिहारी।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है