AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

abslm 26/8/2022   न्यूज संबाददाता तहसील कुरवाई जिला विदिशा 

सीसी छूट जाने के कारण ग्राम के  लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मध्य प्रदेश के विदिशा जिला की तहसील कुरवाई के ग्राम सलेतरा में बीच गांव में लगभग 100 मीटर की दूरी की सीसी छोड़ दी गई है रोड बनाने वाली कंपनी ने इसमें गांव के लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बच्चे स्कूल में नहीं जा पा रहे हैं और उसमें कीचड़ अधिक होने की वजह से गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है जिससे ग्रामीणों का कहना है की इस कीचड़ की वजह से हमारे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते ऐसे में हमारे बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है

 ग्राम के बच्चे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी कीचड़ में डूबते हुए निकले शासन प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है अभी कुछ समय पहले पंचायत के चुनाव हुए हैं इसमें सभी अधिकारियों का आना जाना हुआ है लेकिन अभी तक इतनी सी सी सी या गड्डों में मुरम भी डलवा पाय नहीं हो पाई और कुछ स्कूल के पास भी हेड पंप के आसपास कीचड़ हो रही है इसमें नाली निर्माण का कार्य भी नहीं हुआ नाली निर्माण का कार्य भी होना बहुत जरूरी है उसी हेड पंप का पानी गांव ग्रामीण के लोग पीने के उपयोग में लेते हैं उसी के आसपास गंदगी मच रही है इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है ग्रामीणों का कहना है की इस रोड एवं हेड पंप के आसपास नाली निर्माण का कार्य और शीशी का कार्य जल्द से जल्द किया जाए उक्त ग्रामीणों का कहना हैं कि  यदि यह कार्य शासन समय सीमा में नहीं करती है तो आगे सड़क पर बैठ कर जाम करने को बताया ।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है