AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मेजर ध्यानचन्द जन्मदिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित

 abslm 29/8/2022 एस• के • मित्तल     

सफीदों,   प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि कंसल ने की। इस मौके पर कबड्डी, खो-खो,



बाघ-बकरी, लंगडी टांग, नदी-किनारा, स्टापू व पकडा-पकडी परंपरागत खेलों का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में रूचि कंसल ने कहा कि आज के दिन विद्या भारती के अंतर्गत संचालित प्रत्येक विद्यालय में इस प्रकार के परम्परागत खेलों का आयोजन किया गया है। उन्होंने आजकल परम्परागत खेल विलुप्त होते जा रहे हो रहे है। परम्परागत खेल सेहत के लिए फायदेमंद है। खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
 
फोटो कैप्शन 2.: प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है