abslm 26/8/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गावाहिनी तथा मातृशक्ति, सफीदों नगर के सहयोग से स्थानीय होली मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता भक्ति योग आश्रम सरना खेड़ी की साध्वी मोक्षिता ने की। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, हरियाणा प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक का संचालन विहिप जिला सहमंत्री प्रमोद गौतम ने किया। विश्व हिन्दू परिषद, जींद जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद्, हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने कहा कि भारत संसार का प्राचीन देश है। यह देवों, ऋषियों-मुनियों व गुरुओं का देश माना जाता है। भारत हमेशा से हीं विश्वगुरू कहलाया है।
अखंड भारत समय-समय पर खंडित होता चला गया। आज से 2500 साल पहले देश पर विदेशियों ने आक्रमण किए। आक्रमणकारियों ने भारत का 24 बार विभाजन किया, जो बाद मे भारत के पड़ोसी देश बने। भारत का भूगोलिक सीमाएं सिमटती चली गई। हिन्दुओं को वर्ण भेद व जाति-पाती में बांट दिया गया। अखंड भारत के लिए विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही कार्य कर रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भक्ति योग आश्रम ट्रस्ट की साध्वी मोक्षिता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं को जगने और जगाने का अब समय आ गया है। हिन्दू अभी भी सोया रहा तो हिन्दू समाज को भयंकर परिणाम भुगतनें होंगे। जातपात को भुलाकर हर हिन्दू को एक मजबूत चट्टान की तरह से मजबूत करना होगा। सत्संग व सेवा कार्यों के माध्यम से सभी को माला के मोतियों की भांति एकजुट होकर एकसूत्र में बंधना होगा तभी हम सब मिलकर जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद, ईसाईकरण व धर्म परिवर्तन पर पूर्ण अंकुश लगा पाएंगे। यह कार्य सभी ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए एकमत, एकस्वर होकर, प्रण-संकल्प लेकर बिना देरी के करना चाहिए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने साध्वी मोक्षिता तथा मुख्य अतिथि प्रेम शंकर को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट करके अभिनन्दन किया। इस मौके सफीदों नगर पालिका चेयरपर्सन अनिता अधलखा, अशोक शर्मा, प्रमोद गौतम, सरोज गोयल, पूनम मित्तल, हेमलता क्वात्रा, दर्शना गौतम, मीना देवी, किरण, मनीषा, शिवानी शर्मा, बबीता, अशोक शर्मा, नीलम गौत्तम, सतीश बलाना, प्रवीण हिन्दू, मुकुल बजरंगी, सामर मान, अंकुश, मुकेश वर्मा, बिशन दत्त जांगड़ा, ओमप्रकाश वशिष्ठ, नरेंद्र शास्त्री, सतीश शर्मा मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1.: अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए पदाधिकारीगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है