AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू

 abslm 27/8/2022 एस• के• मित्तल 


सफीदों, सीआईए स्टाफ सफीदों ने एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है। पुलिस ने उसके पास से 14760 रूपए नकद व सट्टे का पर्चा बरामद किया है। सीआईए टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 4 में विजय नामक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड़ की तो विजय सट्टा खाईवाली करता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से सट्टे का पर्चा व 14760 रूपए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


****

अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा

एस• के• मित्तल        
सफीदों,          सीआईए स्टाफ सफीदों ने उपमंडल के गांव सिंघाना से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी गांव सिंघाना का जसबीर अपने मकान में बनी परचून की दुकान में शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की मौके पर एक व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया। जसबीर की मौजुदगी में दुकान की तलाशी अमल में लाई गई तो दुकान में मेज के नीचे पड़ी गत्ते की पेटी में से 10 बोतल शराब ठेका देशी मार्का कल्ब माल्टा व एक प्लास्टिक कैनी को खोलकर चैक किया तो उसमे से 15 लीटर नाजायज शराब मिली। पुलिस ने शराब बरामद करके आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
***

 ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

एस• के• मित्तल        
सफीदों,         सफीदों पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर 4 ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुरा निवासी रविंद्र कौर ने पति हरप्रीत सिंह, देवर मनप्रीत सिंह, सास लखविंद्र कौर व ससुर बलबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 सफीदों के खिलाफ शिकायत देकर कहा कि मेरी शादी 23 अक्तुबर 2020 को हरप्रीत सिंह के साथ सिख रितिरिवाज के साथ हुई थी और मेरे माता-पिता ने मेरी शादी में अपनी हैसियत से भी ज्यादा दान दहेज ससुराल वालों को दिया था लेकिन मेरे ससुराल वाले उस दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने मुझ पर दहेज में गाड़ी लेकर आने बारे दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब मैने सुसराल वालों के आगे मेरे माता-पिता की मजबुरी जाहिर की तो ससुराल वाले मेरे साथ गाली-गलोच करने लगे और विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करके मेरे को घर से बाहर निकाल दिया और मेरे मायके वालो के अलावा किसी अन्य को दहेज मांग बारे बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे मायके वालों व अन्य मौजिज व्यक्तियों के द्वारा घर बसाने के लिए काफी बार समझाया गया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और मेरे को दहेज के लिए लगातार प्रताडित करते रहे। मेरा देवर मनप्रीत मेरे साथ रसोई में खाना वगैरा बनाते समय व बर्तन वगैरा साफ करते समय पीछे से मेरे साथ गलत हरकत करता था और इस मामले के बारे मैने अपने पति हरप्रीत सिंह को बताया गया था। जिन्होने सुनने के बाद मेरे साथ मारपीट की थी और मेरे को धमकी दी कि अगर इस घर में रहना है तो यह सब सहन करना होगा और किसी को बताया तो तेरे को जान से मार दिया जाएगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 323, 406, 506, 354ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है