ABSLM 3/8/2022 लक्षमण परलानी
वर्तमान में गोवंश पर चल रहे कोरोना रूपी महामारी लम्पि रोग जो कि नागौर जिले में बुरी तरह फैल चुका है इसके रोकथाम हेतु मकराना के गोविंद की गईया गौशाला सेवा समिति परिवार के सदस्यों द्वारा मकराना के पेरी-फेरी क्षेत्र तथा मकराना शहर की लगभग 100 से अधिक गौवंशो को पिछले 2 से 3 दिनों से लगातार संक्रमण रोधी टीके के रूप में सरकारी चिकित्सकों की सहायता से एंटीबायोटिक दवाइया लगा कर लम्पि रोग के प्रकोप को कम करने का प्रयास निरन्तर जारी है,
गौशाला परिवार के सदस्य शक्ति सिंह मकराणा ने बताया कि पिछले दिनों में जिस प्रकार लम्पि रोग फैला है मानो इस प्रकार लगता है जैसे गौवंशो में किसी कोरोना रूपी रोग का संक्रमण है क्योंकि इससे पूरी तरह गौवंश की चमड़ी पर बड़े बड़े फोड़े हो जाते है जिससे चमड़ी धीरे धीरे गलने की स्थिति में आ जाती है, जिसके रोकधाम के लिए गौशाला परिवार के 20 सदस्यों की टीम बना कर आस पास के चावंडिया, जाखली, देवरी, बांसड़ा, बुड्सू सहित अन्य गावो की आवारा गौवंशो को पकड़ कर टिके रूपी दवाइया लगाई जा रही है,
जिसमे डॉक्टर सालिगराम पुनिया, डॉक्टर भूपति सिंह, विजेंदर सिंह चौहान, लक्ष्मण विश्नोई, महावीर लखारा, भरत सिंह चौहान, ओमपाल सिंह, गौरव नाथ, तंवरपाल सिंह, जीवराज सिंह, पन्नाराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है