ABSLM 4/8/2022 LAXMAN SINGH
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में लोकदेवता श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में दिनांक 5 अगस्त 2022 शुक्रवार को मनाया जाएगा।
श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया की श्री कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में शुक्रवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में शेषावतार कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसमे सुबह 9 बजे विशाल कलश शोभायात्रा के जल का भगवान शिव एवं माँ अन्नपूर्णा पर लघुरुद्र अविच्छिन्न जलधारा अभिषेक होगा। श्रावण मास के चलते 1008 बिल्वपत्र अभिषेक , विष्णुसहस्त्रनाम, शिव शक्ति होम,चंडी होम, सर्वकार्य सिद्ध हेतु महापूजा , समस्त देवता पूजन, वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति , महाआरती, महाप्रसाद के पश्चात महंत गोपालदस महाराज द्वारा श्री कल्लाजी महाराज का आवाहन कर गादी पर विराजमान होकर दिव्य दरीखाना लगाया जाएगा और भक्तों को आशीर्वाद व आशीर्वचन दिया जाएगा।
जिसमे राजस्थान,मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, सहित कई राज्यों के भक्त शामिल होंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है