AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने किए तिरंगे वितरित

abslm 14/8/2022 एस• के • मित्तल   

    

सफीदों, वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के तत्वावधान में नगर के हाट रोड़ स्थित खादी आश्रम वाली गली में तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। इस मौके पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने संबोधन में यशपाल सूरी ने कहा कि बड़ी हर्ष का विषय है कि संपूर्ण देश में एकसाथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और यह हमारे लिए एक गौरव का क्षण है।

आज देश में आशाओं के दीप जल रहे हैं। एक नई सभ्यता और एक नई संस्कृति करवट ले रही है। असंख्य कुर्बानियोंं के बाद हमें यह अनमोल आजादी मिली थी और इसे बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है। आज भारत को विश्व अर्थव्यस्था में एक शक्ति माना जाता है। भ्भारत का युवा वर्ग अपनी काबिलियत के बल पर लगातार उन्नति और सफलता के परचम लहरा रहे हंै। इस मौके पर प्रमुख रूप से यशपाल सूरी के अलावा जयदेव माटा, प्रेमचंद तनेजा, ओमप्रकाश जून, सुल्तान सिंह, हंसराज अनेजा, दर्शनलाल मेहता, चेतनदास, प्रमोद गौत्तम व होशियार शर्मा मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 5.: तिरंगा यात्रा निकालते हुए वरिष्ठ नागरिक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है