AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान नगर कुरवाई में डूबे हुए मकानों एवं बाढ़ से पीड़ित लोगों से सम्पर्क किया

 ABSLM 25/8/2022 

दिनांक 24.08.2022 को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की कुरवाई तहसील का जायजा लेने पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान नगर कुरवाई में डूबे हुए मकानों एवं बाढ़ से पीड़ित लोगों से सम्पर्क किया साथ मे पूर्व विधायक वीर सिंह पंवार,बर्तमान बिधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, एवं सभी पार्षद उपस्थित  वार्डों में जाकर और सब लोगों को जल्द से जल्द  राहत पहुंचाने का आस्वासन दिया गया और मुख्यमंत्री जी ने हेलीकॉप्टर के जरिये पूरी तहसील के क्षेत्र का जायजा लिया के इसके बाद करवाई तहसील के ग्राम लायरा पहुंचे

लायरा के किसानों से भी संपर्क किया वहां के किसानों को भी जल्द से जल्द सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा राशि देने को कहा दिनाँक 23.8.22 को बाढ़ में डूबी होने के कारण कुरवाई में मुख्यमंत्री जी का हेलीकॉप्टर उतर नही पाया इसलिये उन्होंने दूसरे दिन भी क्षेत्र का दौरा किया कुरवाई नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने उनको धन्यवाद दिया ।

    

            न्यूज़ संवाददाता

अखिल भारतीय स्वतंत्र लेख मंच

तहसील कुरवाई जिला विदिशा मध्यप्रदेश 464224

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है