AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अति वृष्टि व बाढ़ आ जाने से जाने से प्रार्थी गणों के खेतों की खरीफ सीजन की फसलें में 2 से 3 दिनों तक बाढ़ का पानी भरा

 abslm 19/9/2022


तहसील कुरवाई जिला विदिशा के किसानों एवं कुछ गरीब जनता के साथ में दुर्व व्यबहार का सामना देखने को मिला ।किसान व गरीब जनता अपनी आवाज उठाने के लिये  शासन प्रशासन के द्वार तक जाने को मजबूर होना पड़ा। पीड़ित जनता ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश सरकार भोपाल को श्री मान अनुविभागीय अधिकारी महोदय,के माध्यम से ज्ञापन दिया  गया जिसमें कुरवाई तहसील के विभिन्न ग्रामीणों से पधारे किसान व गरीब लोग जिसमें उनकी सबसे बडी समस्या दिनाँक 22, 23, 24, 25/08/2022 को  अति वृष्टि व बाढ़ आ जाने से  जाने से प्रार्थी गणों के खेतों की खरीफ सीजन की फसलें में 2 से 3 दिनों तक बाढ़ का पानी भरा रहा जिससे उनकी फसले पूरी तरह नष्ट हो गई और उनके घरों में बाढ़ का पानी भर  जाने से मकान भी गिर गए है ग्रामीणों का कहना हैं कि हमारी दैनिक खाग सामग्री भी नही बची हुई हैं एवं हमारे गांव में पीड़ितों में कुछ लोगो को सरकार ने सहायता दे दी गई हैं हम लोगों को सरकार ने क्यों छोड़ दिया गया ऐसा दुर्व्यवहार क्यों कर रही हैं सरकार  हमारे साथ यह शासन फैसला गलत हैं माननीय मुख्यमंत्री जी भी कुरवाई तहसील के निरीक्षण करके गए है फिर भी जनता परेशान ।

पीड़ित कृषक व ग्रमीण जन  अपने अपने पटवारी हल्के की फसलों  की मौका जांच करवाना चाहते है जिसमें छुटे हुए पटवारी हल्के व के क्षेत्र ग्राम नगवासा साकरोद मोदन खेड़ी  ,वनडोरा, नाऊ कुण्ड, टेकु,जरहा, गुदा बल ,आदि ग्रामो से आये हुए कृषकों को वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्री मति रानी अहिरवार और कांग्रेस के बरिष्ट नेता रमेश पारधी ,निहाल सिंह लोधी बरखेड़ा ,अमोल सिंह लोधी बनडोरा ,बृजभान सिंह दांगी नाऊकुण्ड ,आदि बरिष्ट नेताओ के द्वारा इन  पीड़ित परिबारो को शीघ्रता सहायता राशि प्रदान करवाने की बात कही हैं ।कांग्रेस नेताओं का कहना हैं कि इन गरीब लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।


                   न्यूज संवाददाता

तहसील कुरवाई जिला विदिशा मध्यप्रदेश 464224

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है