AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्रीराम चरित मानस का पाठ 26 से

 abslm  24/9/2022  एस• के• मित्तल      


सफीदों, वेदाचार्य दंडीस्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज के परम सानिध्य एवं श्री हरि संकीर्तन एवं जागरण मंडल के तत्वाधान में नगर की गुरूद्वारा कालोनी स्थित संकीर्तन भवन में सामुहिक श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। 



यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रतिनिधि महेश गर्ग व विजय मंगला ने बताया कि आगामी 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हर रोज सांय 2 से 5 बजे करीब 108 लोग सामुहिक रूप से श्रीराम चरित मानस का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाएं अंतिम रूप में है तथा ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। पाठ करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम चरित मानस पुस्तिका व अन्य व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर श्री रामचरित मानस का पाठ करके पुण्य लाभ कमाएं।

फोटो कैप्शन 3.: वेदाचार्य दंडीस्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है