AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा के शहीदों की याद में शहीदी दिवस मनाया गया।

abslm  22/9/2022 laxman singh


आज दिनांक 22.09.2022 को स्थानीय मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय, फतेहाबाद में आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की ओर से हरियाणा के शहीदों की याद में शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर, स्लोगन, कवितागान व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व देश भक्ति गीतों के माध्यम से शहीद अमर जवानों को याद किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महाविद्यालय की प्रवक्ता सुनीता तलवाड़ व असिस्टेंट प्रोफेसर अमनप्रीत कौर ने किया। स्लोगन प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, सारा ने द्वितीय व पूजा व मनजीत कौर ने तृतीय स्थान, कवितागान प्रतियोगिता में सारा ने प्रथम स्थान, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम स्थान, भारती व पंकज ने द्वितीय स्थान व भाषण प्रतियोगिता में जसविन्द्र व पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैन्सी ने देश भक्ति गीत पर बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुती देते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डी.एल.एड. व बी.ए.बी.एड. से जसविन्द्र व साहिल ने शहीदों की जीवनियों व उनके पराक्रम से सम्बन्धित विडियों के द्वारा विशेष जानकारी प्रदान की। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन लता व प्रवक्ता सुनीता रानी ने निभाई।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है