AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मुख्यमंत्री ने डॉ. सुनील परीट को किया सम्मानित

ABSLM 8/9/2022 LAXMAN SINGH 

कर्नाटक सरकार  का राज्य स्तरीय  आदर्श शिक्षक पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्माई जी, शिक्षा मंत्री श्री बी.सी. नागेश जी और अन्य मंत्री एवं विधायक, और अधिकारियों ने बेंगलुरु में विधान सौधा के बैंक्वेट हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में डॉ.  सुनील परीट को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, पुस्तकें और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डॉ  सुनील परीट 18 वर्षों से बेलगांव जिले के शासकीय हाई स्कूल लक्कुंडी तहसील बैलाहोंगल में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।  राज्य सरकार ने उन्हें यह पुरस्कार उनके निरंतर शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए दिया है।  इस संदर्भ में डॉ. सुनील परीट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता में परिवार के सभी सदस्यों का, गुरुजनों का, अधिकारियों का और गांव के सभी छात्र एवं नागरिकों का सहयोग प्राप्त हुआ है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है