AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों हलके के विकास के लिए सीएम से जो मांगा वहीं मिला: बचन सिंह आर्य पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शुरू किया जनसंपर्क व धन्यवादी दौरा

 ABSLM  16/9/2022 एस• के • मित्तल 

सफीदों, सूबे के पूर्व मंत्री एवं सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बचन सिंह आर्य ने शुक्रवार को अपना जनसंपर्क अभियान व धन्यवादी दौरे का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य उपमंडल के गांव मुवाना, पाजू खुर्द, पाजू कलां, खेड़ा खेमावती, बहादुरगढ़, बहादुरपुर व सिंघपुरा पहुंचे। हर गांव में बचन सिंह आर्य का ग्रामीणों ने फूल की मालाओं, सिरोपों, पगडिय़ों व स्मृति चिन्हों व ढोल-नंगाड़ों के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों का आभार भी जताया कि वे पिछले 25-30 वर्षों से लगातार उनके साथ राजनीतिक व सामाजिक रूप से जुड़े हुए हैं। सफीदों इलाके की जनता ने उनका हर कदम पर साथ दिया है जिसका वे जिंदगी भर भी अहसान नहीं उतार पाएंगे। बचन सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गई है।

इतना विशाल व मजबूत संगठन केवल कार्यकर्ताओं के बल पर ही बन पाया है क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे भाजपा के साथ खुद तो जुड़े ही साथ ही साथ लोगों को जोडऩे का काम करें। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सफीदों हलका के विकास के लिए प्रदेश की मनोहर लाल सरकार हरसंभव कार्य कर रही है। पिछले दिनों सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने जो भी मांगे रखी उन्होंने उनको सहजता के साथ माना। आज स्थिति यह है कि सीएम मनोहर लाल द्वारा घोषित सभी घोषणाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 15 दिनों तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पीएम के जन कल्याणकारी कार्यों का प्रचार, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान, जल-मृदा संरक्षण तथा स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 
फोटो कैप्शन 1.: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है