abslm 27/9/2022
====================
प्रतापगढ़ । सुविख्यात साहित्यकार गिरधारी लाल चौहान के संपादन में बाल कविता साझा संग्रह " गया नहीं बचपन " प्रकाशित हुआ । इसमें शामिल जनपद के बाल कविता के सशक्त रचनाकार डा. सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे बच्चे जो कि बढ़ती उम्र के बाद भी अपना बचपना नहीं छोड़ पाते हैं और तरह- तरह की बचकाना व्यवहार करते रहते हैं । उन्हें उनकी ऐसी आदतों से कैसे दूर किया जाए । इसी विषय वस्तु को लेकर यह संग्रह प्रकाशित किया गया है । इसमें एक से बढ़कर एक सशक्त रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं । गया नहीं बचपन मुंबई महानगर से इंकलाब पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है । यह अमाजान , फिलिपकार्ट आदि पर उपलब्ध है । रचनाकारों में पी यादव ' ओज ' , डी आर महतो , डा. सुभाष श्रीवास्तव , डा. उषा कुमारी , डा राम शरण सेठ , जमीला खातून , डा. अनीता मिश्रा , सुमन मोहिनी , संगीता अग्रवाल , पं. एम चतुर्वेदी' मीर' , डा मनोज राही ,सत्या चौहान , हरिदास बड़ोदे , प्रीति सत्या ,प्रज्ञा आंबरेकर , और अशोक कुमुद आदि - आदि हैं ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है