AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

धान सीजन के लिए सफीदों मंडी में तैयारियां शुरू मार्किट कमेटी सचिव ने किया मंडी का दौरा

abslm 12/9/2022 एस• के• मित्तल     

सफीदों, प्रशासन के द्वारा सफीदों अनाज मंडी में धान के सीजन के तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इन्ही तैयारियों के मद्देनजर मार्किट कमेटी सफीदों के सचिव जगजीत सिंह कादियान ने सोमवार को मंडी परिसर का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया और आढ़तियों की समस्याओं को जाना। सचिव ने मंडी में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय व लाईट व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था में कहीं पर कमी मिलने पर उन्हे दुरूस्त करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। सचिव जगजीतत कादियान ने बताया कि सफीदों मंडी में सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंडी में साफ-सफाई, निकासी, सुलभ शौचालय, लाईट व पीने के पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरी तरह से बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी में लगे वाटर कूलरों की टंकियों की विशेष रूप से सफाई करवा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर मंडी के दोनों गेटों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था चाक-चौबंद है। सचिव ने बताया कि आज से मंडी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।

 
फोटो कैप्शन 3.: अनाज मंडी में साफ-सफाई करते हुए सफाईकर्मी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है