AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लावारिस अधेड़ महिला को भेजा जींद

abslm 30/9/2020 एस• के• मित्तल  



 सफीदों, सफीदों सिटी पुलिस को बीती देर रात यहां पुरानी चुंगी के पास एक लावारिस अधेड़ महिला मिली जिसे महिला एवं बाल कल्याण विभाग की वन स्टॉप सेंटर परियोजना में जींद भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार नगर के पुरानी चुंगी पर करीब 50 वर्षीय एक महिला काफी समय से बैठी हुई थी। लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी तथा सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर जींद भेज दिया। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से विक्षप्ति है।

 
फोटो कैप्शन 2.: पुरानी चुंगी पर मिली महिला।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है