AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ब्राह्मण धर्मशाला उपमंडल सफीदों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

 abslm 3/9/2022 एस• के• मित्तल    

    


सफीदों,ब्राह्मण धर्मशाला उपमंडल सफीदों का चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी एवं पूर्व बीईओ बनारसी दास शर्मा द्वारा घोषित कर दिया गया। बनारसी दास शर्मा ने बताया कि प्रधान व अन्य पदों के उम्मीदवारों के द्वारा आगामी एक से चार अक्तुबर तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 5 अक्तुबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 6 अक्तुबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 2 बजे के बाद चुनावी चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 16 अक्तुबर को सुबह 8 बजे से सांय साढ़े 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतों की गणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएंगे। परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है